फर्रुखाबाद , मार्च 26 -- उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने महेवा-फर्रुखाबाद डबल सर्किट विद्युत लाइन से जुड़ी समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) को दिए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर (द्वितीय) योजना के तहत निर्माणाधीन 400 केवी महेवा-फर्रुखाबाद डबल सर्किट लाइन से संबंधित समस्या के समाधान के लिए 11 मार्च 2026 को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह द्वारा ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजा गया था।

इस पर संज्ञान लेते हुए ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 16 मार्च को यूपीपीसीएल के अध्यक्ष को पत्र लिखकर निर्देश दिया कि उक्त परियोजना से संबंधित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करते हुए कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए।

सूत्रों ने बताया कि इस निर्देश के बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर आमजन में उम्मीद जगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित