भरतपुर , अक्टूबर 01 -- राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में रिश्ता तय करने के बहाने घर मे घुसकर हथियार की नोक पर डकैती करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने गुुरुवार को बताया कि 28 जुलाई को दुर्गा कॉलोनी में 60 वर्षीया सायरा खातून के घर रिश्ते की बात करने के बहाने घुसे गिरोह ने कट्टा दिखाकर महिला और बच्चों को बंधक बनाया था और करीब डेढ़ लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर, तीन मोबाइल, बैंक पासबुक एवं अन्य दस्तावेज लूट लिए थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी की पहचान तेजभान उर्फ हप्पू (32) निवासी हाथरस (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। इस मामले में अन्य आरोपी बंटी, तेजसिंह, गुड्डू ठाकुर उर्फ निरोत्तम सिंह और रंजीता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित