भरतपुर , अप्रैल 24 -- राजस्थान में धौलपुर में सुबह लोगों के घरों में काम करने जा रही एक महिला के साथ सुनसान गली में छेड़छाड़ एवं मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने शुक्रवार को बताया कि 11 अप्रैल को सुबह हरदेव नगर गोरे पान वाली गली से होकर भामतीपुरा जा रही कामकाजी महिला से शाहिद ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर गला दबाकर कर मारपीट करते हुए अश्लील हरकत की।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के जोरजोर से चिल्लाने पर जब आसपास के लोग आ गये तो आरोपी वहां से भाग गया। महिला थाना पुलिस के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल अजहरुद्दीन ने अज्ञात आरोपी की तलाश में कई सीसीटीवी फुटेज खंगालने एवं मुखबिरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित