पटना , अक्टूबर 28 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगिनी निवेदिता की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि महिला शिक्षा के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
श्री चौधरी ने शिक्षा और समाजसेवा के प्रति भगिनी निवेदिता के समर्पण को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और सामाजिक सेवा की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में भगिनी निवेदिता को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और लोगों को सकारात्मक दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
उन्होंने कहा कि भगिनी निवेदिता ने अपना जीवन शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और समाजसेवा के लिए समर्पित कर दिया था। उनका कार्य और विचार भारतीय समाज में शिक्षा के प्रसार तथा महिलाओं की स्थिति में सुधार के प्रयासों के लिए विशेष महत्त्व रखते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित