पटना , मार्च 17 -- माज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित महिला एवं बाल विकास निगम के माध्यम से आयोजित दो दिवसीय महिला मेगा जॉब फेयर मंगलवार को सम्पन्न हो गया। राजधानी पटना के ज्ञान भवन में आयोजित इस रोजगार मेले में छह हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के मंत्री मदन सहनी ने की। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिवसीय महिला मेगा जॉब फेयर में छह हजार से अधिक युवतियों को रोजगार मिला है। उन्होंने नवनियुक्त 12 महिलओं को मंच पर नियुक्तिपत्र दिया। इनमें सबसे अधिक हेल्थ सेक्टर में 1250 नियुक्तियां हुई है। इसके अलावा टेक्सटाइल में 1114, इलेक्ट्रॉनिक्स में 800 नियुक्तियां शामिल है। उन्होंने विभाग को राज्य से बाहर नवनियुक्त महिलाओं का समय समय पर जानकारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगले आयोजन में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े कंपनियों को शामिल किया जाएगा। महिलाओं को आगे बढ़ने और कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि राज्य के विकास के लिए महिलाओं की उपलब्धि आवश्यक है। उन्होंने विभाग के इस सराहनीय कार्य के लिए हर्ष व्यक्त किया। नवनियुक्त महिलाओं को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस तरह का आयोजन समय समय पर करती रहेगी जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

इस मौके पर विभाग की सचिव बन्दना प्रेयषी ने कहा कि महिला मेगा जॉब फेयर में 19 हजार युवतियों ने ऑनलाईन दर्ज किया। इनमें 11 हजार 586 महिलाएं उपस्थित हुई और 06 हजार 135 महिलओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। हेल्थ, टेक्सटाइल और इलेक्ट्रौनिक्स सेक्टर में सबसे अधिक महिलाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित महिलाएं कार्यस्थल पर सुरक्षित रहे इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सभी कंपनियों के साथ एमओयू किया जायेगा। इनमें बिहार के कंपनियों में 1411 महिलाओं ने जबकि बिहार से बहार की कंपनियों में चार हजार 709 महिलाओं को नियुक्ति पत्र प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक 2050 हेल्थ केयर कंपनी ने 400 और फ्लिप्कार्ट कंपनी ने 150 युवतियों को रोजगार दिया है। सबसे अधिक पैकेज के मामले में मेडिमिक्स हेल्थ केयर कंपनी ने पांच लाख 40 हजार का पैकेज मुहैया कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित