श्रीगंगानगर , मार्च 24 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र में सोमवार को 28 वर्षीय एक महिला ने घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस सू्त्रों ने मंगलवार को बताया कि आज दोपहर बाद पोस्टमार्टम होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए गणेशगढ़ ले जाया गया।
पुलिस के मुताबिक गणेशगढ़ निवासी और चिनाई मिस्त्री का काम करने वाले सुरेंद्र कुम्हार की पत्नी प्रियंका ने रात करीब नौ बजे घर के एक कमरे में छत वाले पंखे के साथ फंदा लगा लिया। परिजनों को पता चलते ही उसे तुरंत श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित