श्रीगंगानगर , मई 19 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर कस्बे में दुकान में बैठी महिला की सोने की बाली झपटकर फरार होने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को श्रीमती जावेदा (55) जब अपनी दुकान में बैठी थी, तभी मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने दुकान में आकर उसकी पहनी हुई सोने की बालियों में एक बाली झपट ली और फरार हो गये।
पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज होने पर पुलिस दल ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से दोनों बदमाशों की पहचान की और फिर उन्हें दबोंच लिया। फरार आरोपियों के नाम श्रवण उर्फ विकास (25) और अजयसिंह उर्फ रोडू (21) हैं। पुलिस उनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित