यमुनानगर , अगस्त 12 -- हरियाणा के यमुनानगर में पांच अगस्त को प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपाधीक्षक रजत गुलिया ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि पांच अगस्त को सन्तपुरा गुरुद्वारा के नजदीक हुई हत्या की वारदात के संबंध में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
श्री गुलिया ने बताया कि पांच अगस्त को आरोपी द्वारा भगवानगढ़ निवासी शिवकुमार के सिर पर ईंट से वार किया गया था। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गयी। इस घटना की जांच के लिए गठित टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी आशीष पुत्र पुरसोतम निवासी गली न0.1 लक्ष्मी नगर कैम्प थाना फर्कपुर यमुनानगर को 11 अगस्त 2026 को कलानौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मामले में वारदात से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित