भरतपुर , अप्रैल 20 -- राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में एक महिला के पर्स से लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार करके उनसे चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 17 अप्रैल को धौलपुर निवासी हेमलता (32) रोडवेज बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर घर आ रही थी कि ऑटो में पहले से बैठी दो महिलाओं ने मौका पाकर उसके पर्स से जेवरात चुरा लिए।

उन्होंने बताया कि कॉन्स्टेबल सौरभ कपासिया के प्रयास से आरोपी महिला लक्ष्मी (24) और रोशनी (31) निवासी चिकसाना भरतपुर को गिरफ्तार करके उनचोरी किए गए आभूषण बरामद कर लिये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित