अलवर , सितम्बर 17 -- राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस मामले में एक बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया है। उनसे वारदात में इस्तेमाल की गई कस्सी भी बरामद की गई है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने गुरुवार को बताया कि 22 जुलाई को पीड़ित की पत्नी पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इस मामले में मुख्य आरोपी साबूदीन (40) और उसके पुत्र जिलशान (19) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित