अलवर , मार्च 23 -- राजस्थान में खैरथल तिजारा जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि गोधान की पहाड़ियों में संदिग्ध अवस्था में मिले अज्ञात महिला के शव की पहचान करके पुलिस ने मृतका की शिनाख्त करते हुए उसके पति को ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि 21 मार्च को गोधान की पहाड़ियों में एक महिला का शव पडे होने की सूचना मिली। काफी प्रयासों के बाद मृतका की पहचान गुलवसा के रूप में हुई। उसके पति का नाम नदीम है जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। नदीम को पकड़कर उससे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि गुलवसा जिद्दी किस्म की औरत थी। वह उसके परिवार के साथ रहना नहीं चाहती। उसने दहेज मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाकर उसे गिरफ्तार करा दिया था। उसके बाद उसको रास्ते से हटाने की योजना बनाई और सुनसान जगह ले जाकर सिर कुचलकर इसकी हत्या कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित