जैसलमेर , अप्रैल 22 -- राजस्थान में जैसलमेर जिले के झिनझिनयाली थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने एक किसान की पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। हत्या के समय महिला घर पर अकेले ही थी। किसान किसी शादी में गया हुआ था। पति बुधवार दोपहर घर लौटा तो लहूलुहान हालत में पत्नी का शव मकान में देखा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जैसलमेर पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने भी घटनास्थल का दौरा करके आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री शिवहरे ने घटना स्थल से लौटकर बताया कि घटना बीरे की ढाणी की है। मृतका हथु देवी (45) का पति अमराराम चौधरी दो दिन पहले शादी समारोह में बायतु गया था। बुधवार को मध्याह्न 12 बजे घर तो लौटा उसे लहूलुहान हालत में पत्नी का शव मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित