भुवनेश्वर , जुलाई 17 -- ओडिशा ने शुक्रवार को महिला संचालित कृषि-उद्यमों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 'अर्ध-शुष्क उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों के लिए अंतर्राष्ट्रीय फसल अनुसंधान संस्थान' (इक्रिसेट) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौता ज्ञापन पर शक्ति अभियान की आयुक्त-सह-सचिव मानसी निम्बल की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। यह कदम महिलाओं द्वारा प्रबंधित जलवायु-अनुकूल कृषि, मूल्यवर्धन और बाजार-उन्मुख कृषि-व्यवसायों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों के लिए स्थायी आजीविका के अवसर पैदा करने का काम किया जायेगा।
इस अवसर पर सुश्री निम्बल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पैदा हो रही बढ़ती चुनौतियों से निपटने के लिए महिला किसानों को आधुनिक ज्ञान, वैज्ञानिक तकनीकों और मजबूत बाजार संपर्कों से सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित