नयी दिल्ली , सितंबर 15 -- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
श्री खरगे ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं के अधिकार, समानता और सम्मान की आवाज बुलंद की है। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण तक देश की महिलाओं का योगदान अतुलनीय रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित