बारां , मार्च 08 -- राजस्थान के बारां में जिला मुख्यालय पर महिला कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया ।
प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बृजेश बैरवा ने किया। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर कड़ा विरोध जताया।
जिलाध्यक्ष बृजेश बैरवा ने कहा कि रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता, विशेषकर गृहिणियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। महंगाई के कारण आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तुरंत कम करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित