पटना , सितम्बर 14 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने महिला एशिया कप 2026 में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
श्री कुमार ने कहा कि महिला एशिया कप में भारतीय टीम की यह शानदार जीत खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन, मेहनत और दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट परिचय है। टीम की सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से देश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। यह जीत उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित