समस्तीपुर , मई 31 -- िहार में समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बस स्टैंड के पास स्थित एक घर से पुलिस ने आर्केस्ट्रा में काम करने वाली एक युवती का फंदे से लटका हुआ शव बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया दलसिंहसराय में एक किराये के मकान में झारखंड निवासी सूरज कुमार की पत्नी काजल कुमारी रहती थी और वह आर्केस्ट्रा मे काम करती थी।
इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों से मिलने के बाद आज सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां युवती का शव फंदे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने बताया कि यह मामले में आत्महत्या या हत्या दोनो संभावनाओं की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित