मुरैना , अप्रैल 22 -- मध्यप्रदेश के मुरैना में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने काली साड़ियां पहनकर अपना विरोध दर्ज कराया, जिसे असंतोष का प्रतीक बताया गया। सभी कार्यकर्ता शहर के मुख्य बाजार स्थित हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुईं और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की।

इस दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। महिला नेत्रियों ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का संसद में पारित न होना कांग्रेस की संकीर्ण और महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के हितों के प्रति कभी गंभीर नहीं रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने एकजुट होकर महिला अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित