नयी दिल्ली , अप्रैल 17 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा में पारित नहीं होने को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनका चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है।
श्री सचदेवा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (और समाजवादी पार्टी जैसे कुछ अन्य विपक्षी दल महिलाओं को विधि सम्मत 33 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के खिलाफ हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित