भरतपुर , मई 09 -- राजस्थान में डीग के कस्वा सीकरी में शनिवार को को महिला आरक्षण कानून- 2023 को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने धरना-प्रदर्शन करके केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।
महिला कांग्रेस के बैनर तले सीकरी के बाजिव अली चौक चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से इस कानून को बिना किसी विलंब के तुरंत लागू करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में महिला आरक्षण कानून को लागू करने में हो रही देरी से महिलाओं में निराशा बढ़ रही है।
महिला कांग्रेस का कहना था कि केंद्र सरकार आरक्षण को जनगणना और परिसीमन से जोड़कर राजनीतिक और निर्वाचन ढांचे में बदलाव करना चाहती है जो संविधान पर सीधा आघात है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित