अंबिकापुर , अप्रैल 25 -- ) नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है।
संकल्प भवन स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत सदस्य दिव्या सिंह सिसोदिया और जिला महामंत्री अरुणा सिंह ने संयुक्त रूप से विपक्ष के रुख की आलोचना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ बताया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक महिलाओं को राजनीति में अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित