शिवहर , सितंबर 03 -- ्रामीण विकास और सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार ने गुरूवार को शिवहर जिला का दौरा किया। श्री कुमार ने इस अवसर पर उन्होंने जिले में ग्रामीण विकास, शिक्षा, और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन किया एवं लाभार्थियों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि जीविका ने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़कर उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
महिला स्वावलंबन और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री श्री कुमार ने अदौरी पंचायत में 'जीविका दीदी का सिलाई घर (प्रशिक्षण-सह-उत्पादन केंद्र)' का उद्घाटन किया।
श्री कुमार ने कहा कि इस केंद्र से जुड़ी जीविका दीदियों के द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों के लिए पोशाक का निर्माण किया जाएगा। इससे रोजगार के नए साधन सृजित होंगे। साथ ही पुरनहिया प्रखंड के 462 जीविका समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज के अंतर्गत कुल 5,85,44,500 रुपये का डमी चेक प्रदान किया गया।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि बिहार को देश के पांच सर्वोच्च राज्यों में लाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार इस दिशा में आगे काम कर रही है। राज्य में 2030 का एक करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। सभी जीविका दसियों को काम के साथ सम्मान मिलेगा।
मंत्री श्री कुमार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े भूमिहीन लाभार्थियों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए रीना देवी, मिश्र साह, निशा कुमारी, सती देवी सहित 8-10 लाभार्थियों को 'बासगीत पर्चा' प्रदान किया। इसके अलावा रणधीर कुमार,ध्रुपलाल ठाकुर सहित 05 और लाभुकों को 'वी बी - जी राम जी जॉब कार्ड' का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित