आइची-नागोया (जापान) , अक्टूबर 19 -- एशियाई पैरा खेल 2026 में सोमवार को भारत की सौम्या महिलाओं की 1500 मीटर टी12/13 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं हमवतन राधा वेंकटेश को रजत पदक मिला।
आज यहां हुई स्पर्धा में एशियाई पैरा खेल में पहली बार हिस्सा ले रहीं सौम्या ने 5:12.39 (621 अंक) के अपने अब तक के सबसे बेहतरीन समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित