भरतपुर , सितम्बर 24 -- राजस्थान में करौली में गुरुवार को हॉकी राजस्थान की वार्षिक साधारण सभा में महिपाल सिंह निम्बाड़ा को नया अध्यक्ष चुना गया।
हॉकी राजस्थान के सूत्रों ने बताया कि सभा में राज्य के मान्यता प्राप्त 29 जिला हॉकी संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए। चुनाव पर्यवेक्षक और पूर्व आईएएस अधिकारी अभिनंदन ने महिपाल सिंह के चुने जाने की घोषणा की। इस बैठक में हॉकी राजस्थान की नयी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
सूत्रों ने बताया कि चुनाव में देवेंद्र सिंह शेखावत महासचिव चुने गये। रश्मि शुक्ला को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष के तीन पदों पर आरती रानी सिंह, मलकीत सिंह मान और मदन सिंह का चयन हुआ। अब्दुल रूब नकवी और वर्षा कुमारी शर्मा संयुक्त सचिव के दो पदों पर चुनी गईं। कार्यकारिणी सदस्य के तीन पदों के लिए अरुण कुमार सारस्वत, संपत कोठारी और लोकेश कुमार का चयन किया गया।
सूत्रों ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रतिनिधि के तौर पर राजेश चौधरी और किरण मीणा को चुना गया। खिलाड़ी समिति के प्रतिनिधि के तौर पर चंद्रांश शर्मा और माहेर बानो का चयन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित