महासमुंद , सितंबर 10 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आबकारी विभाग की जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से 468.2 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब और करीब 2,000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित