महासमुंद , मार्च 30 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक युवा प्रेमी युगल द्वारा कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोटापारा गांव के एक खेत की बताई जा रही है, जहां पलसा पेड़ पर दोनों के शव लटके मिले।

पुलिस के अनुसार, मृतक युवक की पहचान धनेश्वर खड़िया (22) निवासी बनपचरी पटेवा के रूप में की गई है, जबकि युवती नाबालिग बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका व्यक्त की जा रही है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित