महासमुंद , जून 23 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में मंगलवार को खल्लारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामखेड़ा झारा नाला के पास रेत में दबी एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आज ग्रामीणों ने रामखेड़ा झारा नाला के समीप रेत में दबा एक शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल खल्लारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवती के शव का आधा हिस्सा रेत के बाहर तथा आधा हिस्सा रेत में दबा हुआ था।
घटनास्थल के पास महिला की चप्पल और बालों का गुच्छा भी मिला है, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित