महासमुंद , अप्रैल 25 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन को लेकर शनिवार को छत्तीसगढ के महासमुंद स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की।

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता किरण बघेल, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सुश्री बघेल ने कहा कि महिलाओं को नीति निर्धारण की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी देने के उद्देश्य से यह अधिनियम लाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों ने लंबे समय तक महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर सकारात्मक पहल नहीं की, जिससे उनके सशक्तिकरण में देरी हुई।

उन्होंने कहा कि केंद्र में वर्ष 2014 के बाद महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। भाजपा महिलाओं के सम्मान और भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान पार्टी नेताओं ने विपक्ष पर महिलाओं के मुद्दों को लेकर उदासीनता का आरोप भी लगाया। प्रेसवार्ता में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित