महासमुंद , मई 15 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गुरुवार रात और आज सुबह बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में भारी नुकसान हुआ। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक घटना में खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर बिजली गिरने से पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी घटना में बिजली गिरने की चपेट में आने से एक खपरैल मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों का घरेलू सामान और वाहन कवर जलकर खाक हो गया।

पहली घटना तुमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिरदा छापाडबरी खार की है। जहां धर्मसिंह गोंड (50) अपने पिता पुनीत राम गोंड (70) के साथ मूंगफली खेत की रखवाली के लिए पेड़ पर मचान बनाकर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कल देर रात बिजली गिरने से धर्मसिंह गोंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता घायल हो गए। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित