महासमुंद , अप्रैल 06 -- छत्तीसगढ़ में महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में सोमवार को चाकूबाजी की एक घटना में दो लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बागबाहरा स्थित शराब भट्ठी में शराब खरीदने आए लोगों और चखना सेंटर संचालक के बीच पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि शराब खरीदने वालों ने चाकू से चखना संचालक पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित