महासमुंद , अक्टूबर 08 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद में जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को नेहरू चौक पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध जताया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप आज काला दिवस मनाया और 'संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ' के नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सांसदों को कथित तौर पर जबरन हिरासत में लिए जाने का विरोध किया।

कांग्रेस नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध बताते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित