महासमुंद, अप्रैल 16 -- ) छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेमचा ग्राम के सरपंच देवेन्द्र चन्द्राकर को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रार्थी द्वारा लगभग आधा एकड़ शासकीय भूमि पर कब्जा किया गया था। आरोप है कि सरपंच ने उक्त जमीन खाली न कराने के लिए प्रार्थी से चार लाख रुपये की मांग की थी। इस संबंध में प्रार्थी ने एसीबी से शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की 15 सदस्यीय टीम ने योजना के तहत कार्रवाई करते हुए महासमुंद के कचहरी चौक में सरपंच को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित