महासमुंद , जुलाई 27 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए ग्राम कोमा में छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम कोमा निवासी नरेश रात्रे के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब और शराब निर्माण सामग्री बरामद की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से 100 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, 450 किलो महुआ लाहन और 44 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की गई।

आबकारी विभाग से सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 46 हजार रुपये आंकी गई है। मामले में आरोपी नरेश रात्रे के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित