महासमुंद , अक्टूबर 29 -- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा नगर में रिहायशी इलाके में भालू की मौजूदगी से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। नगर के वार्ड क्रमांक नौ में बुधवार देर रात एक भालू दिखाई देने के बाद क्षेत्रवासियों में भय व्याप्त है। गुरुवार को भी सुबह भालू के आसपास के इलाके में मौजूद होने की जानकारी सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागबाहरा नगर के वार्ड क्रमांक नौ में कल देर रात भालू के आने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। रिहायशी क्षेत्र में वन्यजीव की मौजूदगी को लेकर वार्डवासी अपनी सुरक्षा के प्रति चिंतित हैं। भालू के अब भी आसपास होने की सूचना के चलते क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित