उज्जैन , अक्टूबर 19 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन में शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी पर नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना के लिए परंपरानुसार शासकीय नगर पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने चौबीस खंभा माता मंदिर में मां महामाया एवं महालया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित