सिरसा , फरवरी 15 -- हरियाणा के सिरसा में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार को शहर के सभी शिवालयों में भगवान शिव के भक्तों कि भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयकारे के साथ जलाभिषेक किया।

श्री बाबा तारा जी कुटिया में आज सुबह छह बजे हवन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य यजमान पूर्व मंत्री गोपाल कांडा, कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा रहे। सभी श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि और सर्वमंगल कामना को लेकर हवन में आहुतियां डाली। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जहां पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के प्रसाद का प्रबंध किया गया।

पूर्व मंत्री गोपाल कांडा व कुटिया के मुख्य सेवक गोविंद कांडा ने सभी को शिवरात्रि की बधाई देते हुए भंडारे में श्रद्धाभाव से अपनी सेवा दे रहे सेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

श्री बाबा तारा जी कुटिया में समाधि परिसर के पास यज्ञशाला में विद्वान विप्र श्रेष्ठों ने हवन संपन्न करवाया। सभी यजमानों ने सुख, शांति, समृद्धि और सर्वमंगल कामना को लेकर हवन में आहुतियां डाली।

इस मौके पर नगर परिषद के चेयरमैन शांति स्वरूप, श्री सालासर धाम मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रधान गोपाल सर्राफ, विभिन्न वार्डो के पार्षद, विभिन्न गांवों के सरपंच, पूर्व सरपंच, पंच प्रतिनिधि एवं अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित