भोपाल, (वार्ता) महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में विधि-विधान से पूजन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

इसके पश्चात उन्होंने भव्य शिव बारात को रवाना किया तथा निर्धारित मार्ग पर भक्तों के साथ शामिल हुए। इस अवसर पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, भाजपा प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस दौरान पूरे क्षेत्र में "हर-हर महादेव" और "जय महाकाल" के जयघोष गूंजते रहे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित