मुंबई , मार्च 31 -- घरेलू शेयर बाजारों और मुद्रा बाजार में मंगलवार को महावीर जयंती के अवसर पर अवकाश रहा।
कारोबारियों ने बताया कि शेयर बाजारों के किसी भी प्लेटफॉर्म पर आज कोई कारोबार नहीं हुआ। साथ ही अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भी कारोबार बंद रहा।
शेयर बाजार और मुद्रा बाजार में बुधवार को सामान्य कारोबार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित