कोल्हापुर/सतारा , सितंबर 19 -- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि चाहे वह अपने गांव जाएं, दिल्ली जाएं या लंदन, विपक्ष के नेताओं के पेट में दर्द होने लगता है। उन्होंने मज़ाक में कहा कि इसके लिए उन्हें शायद जमालघोटा जैसी दवा की ज़रूरत पड़ सकती है।

श्री शिंदे गणेश चतुर्थी उत्सव में शामिल होने के लिए शुक्रवार को सतारा जिले में अपने पैतृक गांव दारेगांव पहुंचे।

कल रात पत्रकारों से बात करते हुए श्रई शिंदे ने कहा कि वह आरोपों का जवाब ज़ुबानी बहस या पलटवार करके नहीं देते बल्कि उनका काम और कड़ी मेहनत खुद बोलते हैं।

राज्य के कुछ हिस्सों में फ़सलों की स्थिति और सूखे के दौर पर बात करते हुए, उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सरकार किसानों के साथ मज़बूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में तुरंत नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित