मुंबई , फरवरी 25 -- महाराष्ट्र सरकार ने केन्द्र से पिछले महीने एक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने का अनुरोध किया है और इस संबंध में गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क किया है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि महायुति सरकार बारामती विमान हादसे में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करने और इस दुखद घटना के संबंध में किसी भी सवाल का जवाब अनुत्तरित नहीं रहने देने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित