मुंबई , मार्च 09 -- महाराष्ट्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष रवींद्र चह्वाण ने विधानमंडल के मौजूदा बजट सत्र के दौरान मंत्रियों और विधायकों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जतायी है।

पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्री चह्वाण जल्द ही एक बैठक करेंगे, जिसमें वे इन नेताओं को कड़ी फटकार लगा सकते हैं। यह देखा गया है कि पार्टी के कई विधायक और मंत्री सदन की दोपहर की कार्यवाही में शामिल नहीं हो रहे हैं। इस बात से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष काफी खफा बताये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित