नयी दिल्ली , अप्रैल 16 -- चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ सीटों के लिए द्वैवार्षिक चुनाव 12 मई को कराये जाने की गुरुवार को घोषणा की।इन सीटों के लिए निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 13 मई को खत्म हो रहा है।
आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार इन सीटों के चुनाव के लिए अधिसूचना 23 अप्रैल को जारी की जाएगी और नामांकन पत्र 30 अप्रैल तक भरे जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 2 मई को की जाएगी और नाम 4 मई तक वापस लिए जा सकेंगे।
आवश्यकता पड़ने पर मतदान 12 मई को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 तक कराया जाएगा।
मतों की गिनती मतदान के बाद उसी दिन कराई जाएगी और चुनाव प्रक्रिया 13 मई से पहले संपन्न कर ली जाएगी।
महाराष्ट्र विधान परिषद के जिन 9 सदस्यों का कार्यकाल अगले माह पूरा हो रहा है उनमें सर्वश्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे, संजय कृष्ण राव केनेकर, नीलम दिवाकर गोढ़े, संदीप दिवाकर जोशी, दादा राव यादव राव केचे, अमूल रामकृष्ण मितकरी, रंजीतसिंह विजयसिंह मोहिते- पाटील, राजेश धोंडीराम राठौड़ और शशिकांत जयवंतराव शिंदे शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित