मुंबई , अप्रैल 02 -- महाराष्ट्र सरकार ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए गुरुवार शाम को 25 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का तबादला कर दिया।
सरकार के इस बड़े कदम से कई प्रमुख जिलों और नगर निगमों के नेतृत्व पर असर पड़ेगा, जो राज्य की नौकरशाही के रणनीतिक पुनर्गठन का संकेत देता है।
इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण जिलों के नए कलेक्टरों ने कार्यभार संभाला है। विनय गौड़ा जी.सी. (2015 बैच) को छत्रपति संभाजी नगर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वह पहले चंद्रपुर में कार्यरत थे। इसी प्रकार, कुमार आशीर्वाद (2016 बैच) अब सोलापुर से नागपुर के कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
अन्य उल्लेखनीय कलेक्टर नियुक्तियों में कोल्हापुर के लिए डॉ. विजय राठौड़ (2014 बैच), सोलापुर के लिए कार्तिकेयन एस. (2020 बैच) और लातूर के लिए डॉ. भरत बस्तेवाड (2013 बैच) शामिल हैं।
इसके अलावा, डॉ. प्रवीणकुमार देवरे ने बुलढाणा में, डॉ. मंगेश गोंडावले ने गोंदिया में और सुश्री वसुमना पंत ने चंद्रपुर में कार्यभार संभाला है।
इन तबादलों के अलावा, महाराष्ट्र में कई नगर निगमों में नए नेतृत्व की नियुक्ति की गई है। अमोल येडगे (2014 बैच) को छत्रपति संभाजी नगर का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है जबकि डॉ. राजेंद्र भारुद (2013 बैच) कोल्हापुर नगर निगम का कार्यभार संभालेंगे।
विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में, सुश्री वर्षा लड्डा अमरावती की नयी नगर आयुक्त की गई हैं और सुश्री अंजली शर्मा जालना नगर निगम का नेतृत्व करेंगी। पश्चिमी महाराष्ट्र में, सुश्री संजीता मोहपात्रा को सांगली-मिराज-कुपवाड नगर निगम का नेतृत्व करने के लिए नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित