कोल्हापुर , अगस्त 06 -- महाराष्ट्र के सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल ने कहा कि आईटी प्रणाली (आईटीसी) में देरी के कारण कर्ज माफी का पैसा लाभार्थी किसानों के खातों में जमा करने में देरी हुई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार तक सभी पात्र किसानों के खातों में कर्ज माफी की रकम जमा कर दी जाएगी।

गुरुवार शाम यहां पत्रकारों से बात करते हुए श्री पाटिल ने किसानों से यह भी अपील की कि वे कर्ज माफी को लेकर कोई जल्दबाजी न करें और न ही कोई गलतफहमी न रखें।

श्री पाटिल ने कहा कि कर्ज माफ़ी के लिए योग्य सभी किसानों को इसका फ़ायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, "अब इस प्रक्रिया ने तेज़ी पकड़ ली है। केंद्र सरकार से उन आयकर देने वालों और सरकारी कर्मचारियों की लिस्ट मिलने में देरी हुई थी जो कर्ज माफ़ी के लिए योग्य नहीं हैं।"उन्होने कहा कि ऑनलाइन प्रणाली में कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण राशि स्थानांतरित करने में देरी हुई। हालांकि अब यह प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है।

उन्होंने कहा कि यह राशि कल तक किसानों के खातों में जमा हो जाएगी। जिन लोगों के नाम कर्ज माफ़ी की लिस्ट में नहीं हैं उनकी जांच की जाएगी। अगर प्रशासन की तरफ से कोई गलती हुई है तो संबंधित लोगों को न्याय दिलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित