भंडारा , अप्रैल 24 -- महाराष्ट्र के भंडारा जिले में सौंड़ाड के पास वैन का टायर फटने के बाद उसके अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा जाने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार दुर्घटना गुरुवार रात उस समय हुई जब कुछ लोग शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके वैन का टायर फट गया और चालकअपना नियंत्रण खो बैठा जिससे तेज रफ्तार वैन आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गयी।

दुर्घटना में वैन में सवार चार महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। तीन गंभीर घायलों को भंडारा जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक अन्य घायल को अढ़ाला के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया है। सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई गई है। मृतकों की पहचान दुर्गा देवराम नांगरे, नैना देवराम नांगरे (दोनों निवासी अद्याल), श्वेता पुरुषोत्तम नागरे, प्रभाकर चाचेकर और मुन्नी प्रभाकर चाचेकर (दोनों निवासी वेलतुर) के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित