मुंबई , जून 15 -- महाराष्ट्र के सत्ताधारी गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच अहम 'वित्त और योजना' विभाग को लेकर रस्साकशी हो रही है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद राज्य के वित्त विभाग की जिम्मेदारी अस्थायी रूप से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास आ गयी है। बाइस जून से राज्य विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है, ऐसे में राकांपा ने सरकार बनने के समय हुए सत्ता-साझाकरण समझौते का हवाला देते हुए यह विभाग वापस पाने के लिए भाजपा पर दबाव बढ़ा दिया है। हालांकि श्री फडणवीस ने इस विभाग पर अपनी पकड़ बनाए रखी है और कहा है कि फिलहाल वह वित्त विभाग अपने पास ही रखना चाहते हैं। इस राजनीतिक खींचतान ने तब एक अप्रत्याशित मोड़ लिया जब शिवसेना (यूटीबी) सांसद संजय राउत ने इस विवाद पर अपनी राय रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित