Memorandum submitted to Election Commission seeking 2-month extension for Maharashtra special voter list revision Mumbai , Jul 21 (UNI) A memorandum has been submitted to the Chief Election Commissioner of India, Gyanesh मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए आठ अगस्त की समय-सीमा को कम से कम दो महीने और बढ़ाने की मांग को लेकर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेंद्र कुमार और महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में चुनाव आयोग से प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान शुरू करने, तकनीकी कमियों को दूर करने और प्रक्रिया में सुधार करने का भी आग्रह किया गया, ताकि कोई भी पात्र मतदाता इस पुरीक्षण प्रक्रिया में भाग लेने के अवसर से वंचित न रहे। यह ज्ञापन जिला उप निर्वाचन अधिकारी सुशीला पालवे के माध्यम से सौंपा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित