पुणे , जून 01 -- महाराष्ट्र के पूर्व विधायक उल्हास पवार सोमवार को पुणे-कोल्हापुर राजमार्ग पर पेठ नाका के पास नेरले गांव में एक दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।
गौरतलब है कि इस जगह पर अभी पुल बनाने का काम चल रहा है। श्री पवार पुणे से कोल्हापुर की ओर जा रहे थे, तो पीछे से किसी दूसरे वाहन के टकराने से उनके वाहन का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया , हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं लगी।
घटना के बाद शिवसेना नेता और विधायक नीलम गोर्हे ने श्री पवार से संपर्क किया। उनका हालचाल लिया और उन्हें जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित