चेन्नई , फरवरी 19 -- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने महाराष्ट्र में पिछड़े मुस्लिम समुदायों के लिए आरक्षण समाप्त किए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह पार्टी इसी "खाके" को पूरे देश में लागू करना चाहती है।
एक बयान में श्री स्टालिन ने कहा कि वर्ष 2014 में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पिछड़े मुस्लिम समुदायों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके निधन के शोक के शांत होने से पहले ही भाजपा ने उस फैसले को खत्म कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित