नयी दिल्ली , सितंबर 06 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में छात्र आंदोलन को लेकर कहा है कि हजारों छात्र शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर हैं और इसकी वजह सिर्फ एक परीक्षा या भर्ती नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम से उनका टूट चुका भरोसा है।

श्री गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि केंद्र हो या राज्य, भाजपा सरकार से हर छात्र त्रस्त है। पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, शिक्षा की बढ़ती लागत, छात्रावासों में अमानवीय हालात, खराब भोजन और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) में धोखाधड़ी जैसी समस्याओं से छात्र परेशान हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित